फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना सूचना शहर के चार मुहल्लों की काट दी बिजली, 10 घंटे तक सप्लाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर में बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना पूर्व सूचना के बिजली विभाग ने मातमपुर फीडर से जुड़े कई मुहल्लों की सप्लाई बंद कर दी। सुबह आठ बजे की कटी बिजली शाम 6 बजे बहाल हो सकी। करीब 10 घंटे तक बिजली न आने से जनजीवन प्रभावित रहा। मातमपुर फीडर से जुड़े देवपार, अराजी बाग, करतालपुर, भवरनाथ समेत आसपास के कई इलाकों में सुबह बिजली कटने के बाद लोगों को दिनभर इंतजार करना पड़ा। शाम सात बजे के बाद भी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई। बिजली न होने से सबसे अधिक दिक्कत पेयजल संकट को लेकर हुई। मोटर और सबमर्सिबल पंप बंद रहने से घरों में पानी खत्म हो गया। मजबूरन लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि मरम्मत कार्य या अन्य कारणों से आपूर्ति बाधित की जानी थी तो विभाग को पहले से सूचना देनी चाहिए थी। बिना सूचना कटौती से घरेलू कार्य, दुकानों का कामकाज और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे देर शाम तक दुरुस्त कर लिया गया। अधिशासी अभियंता शहर प्रमोद गुप्ता ने बताया कि अनुरक्षण माह के तहत फीडर पर काम कराया जा रहा है। जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें