मेंहनगर। 33केवी तरवां, पल्हना और मेहनाजपुर फीडर पर 26 मई तक जर्जर विद्युत तारों को बदला जाएगा। संबंधित क्षेत्र में सुबह दस से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी मेंहनगर सत्यकुमार ने बताया कि इस कार्य के पूरा हो जाने के बाद ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। संवाद