फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो घंटे भी नहीं मिल रही बिजली, ग्रामीणों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। हर दो मिनट पर बिजली ट्रिप होने और लो वोल्टेज की समस्या से नाराज कई गांवों के ग्रामीण शनिवार को पावर हाउस मिश्रौलिया पहुंच गए। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एक घंटा बाद पहुंचे एसडीओ के 14 घंटा बिजली देने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है। गांवों को 18 घंटे बिजली देने का शासन का निर्देश है, लेकिन जिम्मेदारों की मनमानी के कारण सही से दो घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। लोगों को पीने व नहाने के लिए के लिए पानी मिल नहीं मिल पा रहा है। उमस भरी गर्मी में सभी लोग परेशान हैं जबकि विभाग के अधिकारी 18 घंटा बिजली देने का झूठा दावा कर रहे हैं। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। घरों के पंखा, कूलर, सबमर्सिबल नहीं चल पा रहे हैं। कहा कि अगर 14 घंटे सही से बिजली नहीं मिली तो उपकेंद्र पर ताला जड़ने का काम करेंगे। धान की रोपाई और सिंचाई प्रभावित हो चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में अतरैठ के प्रधान प्रदीप सोनी, सरैया प्रधान हौशिला प्रसाद, नेबुआडीह प्रधान सूर्यकेश, अमारी प्रधान सुरेश कुमार, विवेकंचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें