फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरकारी नलकूप पर नहीं दिया बिजली कनेक्शन, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के कतिकौली सहुवल गांव में फसलों की सिंचाई के लिए सात माह पूर्व ही नलकूप लगा दिया गया। लेकिन बजट जमा होने के बाद भी बिजली विभाग अभी तक लाइन नहीं खींचा। इससे नाराज किसान ने शुक्रवार को ट्यूबवेल पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि लगभग सात माह पूर्व सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप की बना। ट्यूबवेल घर बनाकर ट्रायल हो चुका है। नलकूप पर बिजली के लिए नलकूप विभाग की तरफ से पांच खंभा, तार व ट्रांसफार्मर के लिए बजट भी बिजली विभाग को जारी कर दिया, लेकिन अभी लाइन खींचने का काम शुरू नहीं हुआ।
जिससे किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। धान की नर्सरी, गन्ना अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों के खेतों तक 1200 मीटर अंडरग्राउंड पाइप बिछाई जा चुकी है। जिससे कि पानी आसानी से पहुंच सके। पांच माह बीतने के बाद भी न तो पोल लगा और नहीं तार ही खींचा गया। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश सिंह, बद्रीनाथ सिंह, प्रमोद सिंह, शिव प्रसाद आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें