फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोल और फर्राटा पंखा में उतरा करंट, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र में फर्राटा पंखा में करंट उतरने से एक तो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में पोल में करंट उतरने से एक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के मिट्टूपुर गांव निवासी संतोष गोंड (30) पुत्र रजिंद्र गोंड सोमवार की रात करीब 10 बजे बरसात होने लगी। तभी फर्राटा पंखा उठाकर घर में जा रहा था। तभी फर्राटा पंखे से करंट लगाने से गिर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो पुत्री का पिता था। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसरपार रामगढ़ गांव निवासी मनीष सिंह (45) पुत्र स्व रामानुज सोमवार की रात 8.30 बजे अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। तभी अचानक खंभे में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गए। हालत गंभीर देख परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें