फूलपुर। तहसील फूलपुर बार संघ के चुनाव का बिगुल बज चुका है। अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं। मतदान नौ फरवरी को होगा। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी पीसी लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान नौ फरवरी को सुबह शुरू होगा। उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।