फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक के टक्कर से अधेड़ महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासिनी एक अधेड़ महिला शनिवार की शाम घर के सामने ही सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान चेकपोस्ट की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ईश्वरपुर गांव निवासिनी दुईजी देवी (50) पत्नी स्व. बलराम शनिवार को दिन में घर के सामने ही किसी काम के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान चेकपोस्ट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुईजी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें