फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। मिर्जा जगदीशपुर गांव निवासी गिरधारी (73) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटा लालू ने बताया कि 23 मई को उनके पिता गिरधारी दूध लेकर ठेकमा बाजार गए थे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जौनपुर रेफर कर दिया। उनका इलाज जौनपुर स्थित श्रीनाथ हॉस्पिटल में चल रहा था। यहां शुक्रवार की भोर में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई है। टक्कर मारने वाली बाइक को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें