आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव निवासी 52 वर्षीय टिलठू पुत्र ललसर बुधवार की शाम तमसा नदी के किनारे टहलने गया हुआ था। इस दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।