फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से आठवीं मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण से सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी राजकीय मेडिकल कालेज में एक संक्रमित की मौत हो गई। वहीं चौथी लहर में मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर आठ हो गई है। कोरोना नोडल डॉ. नियाज हसन ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के 63 वर्षीय एक व्यक्ति रविवार की सुबह श्वास व बुखार से ग्रसित होकर भर्ती कराये गए थे। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। सोमवार की देर शाम 5.30 बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि सोमवार को कुल 958 लोगों की जांच की गई। जिसमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वर्तमान में जिले में कुल एक्टिव केस 18 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें