फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आठ नामजद, 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद कस्बा में शनिवार की देर रात नौ बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदारों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 20 अज्ञात पर थाने में मुकदमा दर्ज किया। घायल पक्ष की तरफ से महेश सोनकर ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने छह नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बे में घटना को लेकर तनाव है। कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी व क्यूआरटी की तैनाती की गई है। निजामाबाद कस्बा निवासी संतोष सोनकर, शिवम सोनकर व अमित सोनकर कस्बे में ही फल व सब्जी की दुकान है। रोज की भांति शनिवार की रात भी तीनों अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। कस्बा के थाना मोड़ पर पहले से घात लगा कर बैठे 24 लोगों ने तीनों पर लाठी, डंडा व धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। घटना की सूचना पर घायल पक्ष के लोग भी सामने आ गए। जिससे पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिसे जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाबत महेश सोनकर ने आठ नामजद शाकिब, वाजिद, तालिब, शहबाज, अनीस, अफसर, शेरू व फैसल समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। जिसमें छह शाकिब, शहबाज, जिशान, शेरू, फैसल व सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा व अन्य हथियार भी बरामद किए। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा के अलावा गंभीरपुर, कप्तानगंज, रानी की सराय, तहबरपुर व निजामाबाद थाने की फोर्स तैनात है। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि घटना में शामिल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। माहौल शांत है और पीएसी व क्यूआरटी समेत कई थानों की फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें