फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डेंगू के आठ मरीज मिले, संख्या 119 तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को एक बार फिर कुल आठ नए डेंगू केस सामने आए है। जिले में अब तक डेंगू के 119 मरीज चिह्नित किए जा चुके हैं। ज्यादातर मरीज सरकारी अस्पतालों की बजाया निजी चिकित्सालयों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार डेंगू के मरीज मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इसके खिलाफ अभियान नहीं चला रहा है। जमा पानी को हटाने और लार्वा समाप्त करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस समय घर-घर बदनदर्द, बुखार से पीड़ित मरीज हैं। इनमें से ज्यादातर लोग निजी अस्पतालों में जा रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों के वार्ड भरे हुए हैं। जिला अस्पताल पर बुखार के रोगी नहीं पहुंच रहे है। डेंगू का खौफ इस कदर सता रहा है कि सरकारी अस्पतालों में जांच में प्लेटलेट में गिरावट दर्ज होने पर
की जा रही है वह तत्काल प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने पहुंच जा रहे है। सोमवार को सामने आए नए डेंगू केसों में दिव्यांशु वर्नवाल 18 निवासी कोलघाट, नीलम तिवारी 35 बागेश्वरनगर, अर्पित चौधरी 25 निवासी हरखपुर बिलरियागंज, सत्यम मौर्या 18 निवासी मेंहनगर, श्यामजीत यादव 24 निवासी चकिया कंधरापुर, सुमित 25 निवासी कोयलसा, मोनी जायसवाल 32 निवासी खानपुर अतरौलिया, रामउदय 64 निवासी पवई शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें