आजमगढ़। जनपद में गुरुवार को 11 नये कोरोना संक्रमितों को चिह्नित किया गया है। वहीं, चार कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक कुल 5484 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5252स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 139 पहुंच गई है। रिकवरी दर 96 फीसद पर है। अब तक 102 मरीजों की मौत हुई हैं। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में मानपुर पटवध में एक, पुष्पनगर में एक, बिलरिया की चुंगी पर एक, अतरौलिया के बोधीपट्टी में एक, मीरा भयंदर में एक, बेलइसा में एक, पि.रिया पोखरी पर एक, लालगंज में एक, भटनी महाराजगंज में एक, सुल्तानपुर में एक संक्रमित मिला है।