फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गैर इरादतन हत्या में फरार चल रहे आठ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाने की पुलिस ने सोमवार को गैर इरादतन हत्या में फरार चल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। सरायमीर थाना क्षेत्र के कटघर जलाल गांव निवासी वीरेंद्र गौतम ने थाने में लिखित तहरीर दी। बताया कि 29 जून की रात नौ बजे घर और बारजे के पुराने विवाद में गांव के अरविंद, राधेश्याम, अजय, विनय, अविनाश, रोबिन, रमाशंकर, अनिकेत, अभिषेक, रमाशंकर, आरती, रंजना पुत्री रमाशंकर, रीता देवी पत्नी रमाशंकर व सावित्री सहित अन्य परिवार के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में उनकी मांं कवलपत्ती गिरकर बेहोश हो गई। इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में राधेश्याम, अजय, अविनाश व अभिषेक, आरती, रंजना, रीता व सावित्री देवी को गिरफ्तार कर उनके पास से हमले में इस्तेमाल किए गये रॉड, लकड़ी का बेत को बरामद किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें