फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा सत्र गुजरा, बीआरसी पर रखे रह गए बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूरे साल सरकारी स्कूलों के बच्चे बैग का इंतजार ही करते रह गए। बैग बीआरसी में ही रखे हैं लेकिन उनका वितरण नहीं हो पा रहा है। जिले में कुल 2702 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 1737 प्राथमिक, 484 उच्च प्राथमिक व 481 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में करीब 411727 बच्चों का नामांकन है। बीते शिक्षा सत्र में सरकारी स्कूलों के बच्चों को बैग का वितरण कराया जाना था। करीब पौने दो लाख बच्चों को शासन द्वारा जिला मुख्यालय पर बैग भेजने के लिए एक फर्म को नामित किया गया था। फर्म को समय पर बैग भेजने थे और बच्चों को वितरण होना था। कोरोना की दूसरी लहर ने जिले में तबाही मचा दी है। स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए है। ऐसे में बहुतायत बच्चों को स्कूली बैग नहीं मिल सके। ऐसे में बच्चे स्कूली बैग से महरूम रह गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार का कहना है कि स्कूलों में बैग का वितरण किया गया है। बहुतायत बच्चों को बैग भी मिल चुका है जो नहीं पाए हैं। कोरोना का संक्रमण है इसलिए बचे हुए बच्चों को बैग नहीं दिया जा सका। स्कूल खुलने पर उन्हें भी बैग दे दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें