फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित युवा बेरोजगारों के पास रोजगार का सुनहरा अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उपायुक्त उद्योग, प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना लागू की गई है। जिसके तहत जनपद के शिक्षित युवा बेरोजगारों को उद्योग क्षेत्र में 25 लाख तक की परियोजना एवं सेवा क्षेत्र में 10 लाख तक की परियोजना लागत की इकाइयों को ऋण प्रदान किया जाएगा। जिसमें परियोजना लागत का 25 प्रतिशत मार्जिनमनी उपलब्ध कराया जाएगा, जो उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के बाद अनुदान में परिवर्तित हो जाएगा। सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों द्वारा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक महिला एवं विकलांग अभ्यर्थी को पांच प्रतिशत अंशदान जमा करना होगा। उक्त योजना के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच एवं न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो। साथ ही किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, वित्तीय संस्था या सरकारी संस्था आदि का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। आवेदक द्वारा पूर्व में संचालित प्रधानमंत्री रोजगार योजना, वर्तमान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य स्वरोजगार योजना के तहत लाभ न प्राप्त किया गया हो। उक्त योजना में वित्तीय वर्ष 2021-22 में लक्ष्य की पूर्ति होने तक www.diupmsme.upsdc.gov.in पर समस्त आवेदन पत्र आनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र आजमगढ़ से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें