फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तय रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में ई-रिक्शा चालक अब मनमर्जी के रूट पर नहीं चले सकेंगे, तय रास्ते के आधार पर ही चलना होगा। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इनके के लिए शहर में स्टैंड और रूट निर्धारित कर दिए हैं। चालकों से रूट मार्ग का नाम, कोड पांच अगस्त तक पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय में सुबह नौ से शाम चार बजे तक उपलब्ध कराने को कहा है। इसके इतर संचालन करने पर कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन से हाइड्रिल तिराहा, पहलवान तिराहा, नरौली तिराहा व सिधारी का मार्ग कोड एक है। करीब 3.5 मीटर की दूरी वाले रूट पर चलने वाले वाहन का कलर कोड लाल होगा। रेलवे स्टेशन से रोडवेज तिराहा वाया पहलवान तिराहा, हरवंशपुर, बागेश्वर चौराहा से ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। 3.5 किमी लंबे इस मार्ग का कोड दो और कलर कोड हरा रंग है। नरौली तिराहा से भंवरनाथ तिराहा वाया बंधा मोड़, बागेश्वर चौराहा, करतालपुर से होकर करीब 3.5 किमी लंबी दूरी निर्धारित है। इसका कोड तीन नंबर व कलर कोड नीला है। वहीं करतालपुर तिराहा से हाफिजपुर चौराहा से वाया ब्रह्मस्थान, पांडेय बाजार, पहाड़पुर, सदर अस्पताल का रूट कोड चार व कलर कोड पीला रंग है।
विज्ञापन

इसकी मार्ग की लंबाई 4.6 किमी. है। सदर अस्पताल से हाइडिल चौराहा तक वाया हर्रा की चुंगी, कोट चौराहा, काली चौरा, रैदोपुर तिराहा व हाइडिल चौराहा निर्धारित किया गया है। चार किमी लंबे इस सड़क का कोड पांच और कलर कोड औरेंज निर्धारित किया गया है। हाइडिल चौराहा से सदर अस्पाल तक वाया हाइड्रिल चौराहा, शारदा चौराहा, गिरजाघर चौराहा, सिविल लाइन, जेल तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी चौराहा चौराहा, पांडेय बाजार चौराहा, पहाड़पुर तिराहा निर्धारित है। 4.5 किमी लंबी इस रूट का कोड पांच व कलर कोड औरेंज व जुनैदगंज से पहाड़पुर तक वाया बिलरिया की चुंगी तक जाने वाले मार्ग का कोड छह नंबर व कलर कोड काला रंग निर्धारित किया गया है। इसकी लंबाई करीब 2.5 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें