फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में मृत मिला ई-रिक्शा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बगहीडांड गांव के पास बुधवार की सुबह एक रिक्शा चालक मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रापुर मघनापार हरिजनबस्ती निवासी बरखू राम (55) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की सुबह वह ई-रिक्शा लेकर मुबारपुर थाना क्षेत्र के बगहीडांड की ओर गया था। बगहीडांड में ही उसका शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शव देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मुबारकपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ई-रिक्शा चालक की मौत किन कारणों से हुई है यह ज्ञात नहीं हो सका है। मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें