फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नवरात्र में 94 देवी मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धा, 36 स्थानों पर लगेंगे मेले

विज्ञापन
निजामाबाद में मां शीतला धाम में चल रहा सफाई का कार्य। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। सनातन आस्था का महापर्व नवरात्र आज से पूरे जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो रहा है। इसको लेकर जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट के साथ भक्तों के स्वागत की व्यवस्था की गई है। जिले में इस बार कुल 94 देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। वहीं 36 स्थानों पर पारंपरिक मेले भी लगाए जाएंगे, जहां पूजा-अर्चना के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो जाएंगी और नौ दिनों तक भक्ति का माहौल बना रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले को तीन सुपर जोन और छह जोन और 25 सेक्टर में बांटकर निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही डायल-112 की पुलिस लगातार भ्रमण करती रहेगी। प्रत्येक जोन में पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे। प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे शांति और व्यवस्था बनाए रखें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही मेला क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। नवरात्र के इस पावन अवसर पर पूरे जिले में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा, जिससे जनजीवन पूरी तरह देवीमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें