फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निरीक्षण में एजेंसी पर 642 सिलिंडर कम मिले

विज्ञापन
तौहीद गैस एजेंसी पर छापामारी करती पुलिस और पूर्ति निरीक्षक। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश के बीच बिलरियागंज क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर 642 सिलिंडर कम मिले। टीम ने एजेंसी संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुबारकपुर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के बाद डीएम के निर्देश पर टीम ने13 मार्च की शाम चार बजे बिलरियागंज स्थित तौहीद इंडेन ग्रामीण वितरक बनकट की गोदाम का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान स्टॉक मिलान में 14.2 किलोग्राम वाले 599 घरेलू सिलिंडर और 19 किलोग्राम के 43 व्यावसायिक सिलिंडर कम पाए गए। जांच में स्पष्ट हुआ कि एजेंसी संचालक तौहीद और शबाना बानो द्वारा सिलिंडरों की कालाबाजारी की गई है, जो द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन है। कुल 642 सिलिंडरों की अनियमितता पर इसे आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध माना गया है। एसडीएम सगड़ी और क्षेत्राधिकारी सगड़ी की उपस्थिति में आपूर्ति विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था। टीम में पूर्ति निरीक्षक पल्हनी अतुल श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अजमतगढ़ बृजेश दुबे, पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज संतोष शर्मा, आईओसीएल के एएम प्रिंस प्रभात, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सगड़ी मिथिलेश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज ने एजेंसी संचालक तौहीद व शबाना बानो के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें