फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः आजमगढ़ः असली बताकर बेच रहा था ब्रांडेड कंपनी की नकली जींस, शॉपिंग मॉल में छापेमारी से भंडाफोड़

Tue, 27 Jul 2021 04:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार बरामद जींस दिल्ली मेड है। यह जींस दिल्ली में मात्र सवा सौ से डेढ़ सौ रुपये में मिलती है। इसे ही लाकर शापिंग मॉल द्वारा ब्रांडेड कंपनी का स्टीकर लगा कर 12 से 13 सौ रुपये में ग्राहकों को बेचा जा रहा है। 
विज्ञापन
आजमगढ़ः शॉपिंग मॉल में छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में आसिफगंज-पुरानी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल में दबिश देकर पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी की नकली जींस बरामद की। यहां  दुकानदार ग्राहकों से असली के नाम पर नकली जींस बेच दाम वसूल रहा था।  कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत के बाद मंगलवार को छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकली जींस बरामद हुए। शॉपिंग मॉल में छापेमारी से शहर के अन्य कपड़ा दुकानों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


ब्रांडेड कंपनी के स्टीकर लगे नकली जींस का कारोबार शहर के एक शापिंग कंपनी के माध्यम से किया जा रहा था। जिसकी शिकायत कंपनी को मिली तो मंगलवार को कंपनी की एक टीम जिले में जांच को पहुंच गई। शहर कोतवाली पुलिस के साथ टीम ने आसिफगंज-पुरानी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल पर छापेमारी की।

इस दौरान शॉपिंग मॉल पर सैंकड़ों की संख्या में ब्रांडेड कंपनी के नकली जींस बरामद हुए। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार बरामद जींस दिल्ली मेड है। यह जींस दिल्ली में मात्र सवा सौ से डेढ़ सौ रुपये में मिलती है। इसे ही लाकर शापिंग मॉल द्वारा ब्रांडेड कंपनी का स्टीकर लगा कर 1200 से 1300 रुपये में ग्राहकों को बेचा जा रहा है। टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई अभी कई और जगहों पर चल रही है। कंपनी की टीम द्वारा इस बाबत शहर कोतवाली में संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें