बारिश और जलभराव के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने सोमवार व मंगलवार को समस्त परिषदीय स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए। वहीं डीआईओएस ने समस्त बोर्डों के विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित इलाका व स्कूलों व रास्तों में जलजमाव की समस्याएं हों उसे बंद कर दिया जाए। आदेश आने के बाद सोमवार को स्कूल पहुंचे बच्चों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि भारी बारिश व जलजमाव को देखते हुए जनपद के परिषदीय विद्यालयों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर व पांच अक्टूबर को विद्यालय बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर माध्यमिक से संचालित समस्त विद्यालयों को निर्देश जारी किया गया है कि जो जलजमाव की समस्या व बाढ़ प्रभावित इलाका में संचालित हो रहे उसे सोमवार व मंगलवार को बंद कर दिया जाए। ताकि बच्चे घर पर रहे और सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि इस आदेश के अनुपालन में कोई भी लापरवाही न बरती जाए।