फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एप्रोच रोड के अभाव में 5 सालों से बेकार पड़ा है तमसा पर 11.45 करोड़ से बना पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। दो जनपदों को जोड़ने वाले मदनपुर- मड़हा घाट पर पांच साल पहले 11.45 करोड़ से बना भव्य पुल एप्रोच रोड के अभाव में बेकार पड़ी है। पीडब्ल्यूडी की उदासीनता के कारण आज तक एप्रोच मार्ग नहीं बन पाया है। नाव का संचालन भी बंद हो गया है इसके कारण लोगों को पांच की जगह 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मुबारकपुर विधानसभा के मदनपुर और मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के मड़हा घाट पर पहले लोगों का आवागमन नाव से होता था। इसके कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी। दोनों जनपदों के डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों की समस्याओं को देखते हुए वर्ष 2015 में तत्कालीन सपा सरकार ने नदी पर पुल निर्माण के लिए 11 करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृति दी। इसके अलावा तीन करोड़ 57 लाख 13 हजार रुपये एप्रोच मार्ग के लिए स्वीकृत हुए। सेतु निगम ने वर्ष 2019 में पुल बनाकर तैयार कर दिया। इसके बाद पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी मऊ को दी गई। पांच साल बीत गए लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की उदासीनता के कारण एप्रोच मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया। वहीं, दूसरी तरफ पुल निर्माण के दौरान से ही नाव का संचालन बंद हो गया था। विभागीय लापरवाही के कारण एक तरफ मड़हां, मोहम्मद्दीनपुर, विशुनपुरा, पनशब्दा, वलीदपुर भीरा, परासखांड़ तो दूसरी तरफ के मुबारकपुर, अमिलो, दरियाबाद, पिचरी इब्राहिमपुर, देवकली तारन, गोंछा, मोईनाबाद, मखदुमपुर, मदनपुर गांव के लोग परेशान हैं। दोनों तरफ के लोगों को पांच की जगह 25 किमी की दूरी तय कर आना जाना पड़ रहा है। जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। एप्रोच मार्ग के निर्माण के लिए तत्कालीन सांसद दिनेश लाल यादव ने भी काफी प्रयास किया लेकिन कुछ नहीं हुआ।

00

एप्रोच मार्ग के निर्माण में कुछ किसानों से जमीन का विवाद है। मामला कोर्ट में है जिसके कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। वहां से विवाद सुलझते ही एप्रोच मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चक्रेशकेन, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी मऊ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें