फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ ने उचित दर दुकानों का किया निरीक्षण, खंगाली फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों उचित दर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों पर उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राशन वितरण की फाइलों को खंगाला। हालांकि वितरण के दौरान सबकुछ ठीक रहा। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए दुकान पर भीड़ एकत्र न हो। सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाए। ताकि इस कोरोना के संक्रमण से लोग बच सकें। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। साथ ही कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कर वितरित किए जाने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने निर्देश दिया है। डीएसओ सुनील पुष्कर ने इसकी हकीकत जानने के लिए कई दुकानों का निरीक्षण किया। बिलरियागंज के ग्राम पंचायत कुवादेवचंद पट्टी गांव में स्थित देवेंद्र राय की दुकान पर नोडल अधिकारी उपस्थित मिले। दुकान पर सेनिटाइजर हैंडवॉश के लिए उपलब्ध पाया गया। निरीक्षण के समय दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। उचित दर विक्रेता की दुकान पर साइर बोर्ड आदि सूचनाएं प्रदर्शित पाई गई। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने संबंधित दुकानदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करते रहने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें