अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासिनी सिंगारी देवी (60) बृहस्पतिवार को अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान एक फेरीवाला पहुंचा और इधर-उधर की बात करने के दौरान उसे नशीला जूस पिला दिया। जिसे पीने के बाद वृद्धा अचेत सी हो गई। इसके बाद फेरी वाला उसके लाकेट व टप्स आदि निकाल कर फरार हो गया। वृद्धा की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराए। संवाद