फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से होगी निगहबानी, अलर्ट पर पुलिस महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पहले ही एटीएस द्वारा मुबारकपुर क्षेत्र से आतंकी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमा काफी सतर्क है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में जहां ड्रोन से नजर रखी जाएगी तो वहीं शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक हर चट्टी चौराहों पर फोर्स की तैनाती रहेगी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि एटीएस द्वारा गिरफ्तार आतंकी सबाहुद्दीन के पास से स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी घटनाओं को अंजाम दिए जाने की सूचनाएं प्राप्त हुई थी। जिसे देखते हुए पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में जहां ड्रोन से नजर रखी जा रही है तो वहीं हर चट्टी-चौराहों पर फोर्स की तैनाती 15 अगस्त के दिन रहेगी। इसके साथ ही पूर्व संध्या पर फोर्स ने भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग अभियान भी चलाया गया। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली व सिधारी थाने की फोर्स ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल व रेस्टोरेंटों पर निरीक्षण किया। होटल संचालकों को किसी भी बाहरी संदिग्ध व्यक्ति के ठहरने पर सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं शॉपिंग मॉल आदि की भी पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें