फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संभलकर चलें, कई जगह ब्लैक स्पॉट, कोहरे में सफर खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूं तो जिले में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिन स्थानों पर ज्यादा हादसे होते हैं, उन्हें ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया गया है। जिले में ऐसे 38 स्थान हैं, जो राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे व (एमडीआर) मेजर डिस्ट्रिक रोड व अन्य जिला सड़कों (ओडीआर) मार्गों पर हैं। वहां दुर्घटनाएं रोकने के लिए संकेतक, बोर्ड, रिफ्लेक्टर व अन्य उपाय किए गए हैं, ताकि वहां पहुंचते ही लोग सतर्क हो जाएं। हालांकि कुछ ऐसे भी स्थान हैं जहां सिर्फ कोरम पूरा कर लिया गया है। ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षित यातायात के लिए कायदे-कानून तो बनाए गए हैं, लेकिन उन्हें नजरंदाज कर हम अपना व दूसरों का जीवन खतरे में डाल देते हैं। अगर यातायात नियमों का पालन किया जाए और सावधानी बरती जाए तो हादसों से बचा जा सकता है। जिले में सड़कों पर ऐसे कई मोड़ एवं स्थान हैं, जहां सबसे अधिक हादसे होते हैं। वर्ष 2023 में अधिकारियों ने हादसों की सर्वे रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें 38 स्थानों पर सबसे ज्यादा हादसे होने की बात सामने आई। इन स्थानों को ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है।
00
केस-1
शहर सिधारी स्थित हाइडिल के पास का क्षेत्र भी ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। चौराहा भी है। उधर छतवारा की तरफ से ओवरब्रिज के रास्ते आने वाले वाहन भी तेज गति से चौराहों पर घुमाते हैं। जिसके कारण वहां हादसे अधिक होते हैं। वहीं मऊ की तरफ से भी तेज रफ्तार में आ रहे वाहन भी दुर्घटना का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

00
केस-2
बलवाली मोड़ पर भी आए दिन हादसे होते हैं। कारण कि अंधा मोड़ की तरह है। जब वाहन चंद कदम की दूरी पर होता है तो दिखता है। ऐसे में तेज गति से चलने वाले लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। वहीं बवाली मोड़ से पुराने पुल की तरफ जाने वाला मार्ग भी उंचाई से सीधे नीचे आता है, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती है।
00
नेशनल हाईवे पर 26 स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित : नेशनल हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर, सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली, हाइडिल, शाहगढ़, नरौली, कंधरापुर के स्थानीय कस्बा, मंदुरी व भंवरनाथ व सेहदा बाइपास को चिन्हित किया गया है। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट, जमीन हरखोरी, कस्बा जीयनपुर, अंजान शहीद व अशरफपुर ब्लैक स्पॉट के लिए चिन्हित है। वहीं बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा, जिवली व कस्बा बरदह चिन्हित है। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कस्बा कप्तानगंज, पासीपुर पुलिया, देऊरपुर, रानीपुर व कौड़िया को चिन्हित किया गया है। उधर, अतरौलिया थाना क्षेत्र के 100 शैय्या अस्प्ताल सिकंदरपुर, बूढ़नपुर चौराहा व मोहननगर बाजार को चिन्हि त किया गया है।
00
स्टेट हाईवे पर सात चिन्हित ब्लैक स्पॉट :
सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा, समेदा, बेलइसा चौराहा से पहले व बेलइसा को ब्लैक स्पाॅट चिन्हित किया है। वहीं रानी की सराय थाना क्षेत्र के कस्बा रानी की सराय, निजामाबाद के फरीहा व जहानागंज के गोधौरा को ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया गया है।
00
एमडीआर व ओडीआर रोड पर चिन्हित हुए पांच ब्लैक स्पॉट :
(एमडीआर) मेजर डिस्ट्रिक रोड व अन्य जिला सड़कों (ओडीआर) मार्गों पर भी ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं। शहर कोतवाली के बागेश्वर चौराहा, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरा, मदनापार व महराजगंज थाना क्षेत्र के रुपयनपुर पुलिया व एफसीआई गोदाम के समीप ब्लैक स्पॉट चिन्हित है।
विज्ञापन

00
ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए हैं जिनके सुधार की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सभी ब्लैक स्पाटों में सुधार कर इन्हें दुर्घटनामुक्त बना दिया जाएगा।
संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्लयूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें