फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली जाम, सड़कों पर बहता रहा सीवर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शुक्रवार की सुबह से हो रही बारिश शनिवार को भी जारी रही। सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली नालियों के ऊपर लोगों द्वारा पटियां आदि डालकर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके कारण नालियां बराबर साफ नहीं हो पाती है। जिससे हल्की बारिश में ही नालियां जाम हो जाती हैं। इधर, दो दिन से हुई भारी बारिश के बाद नगर के एसकेपी इंटर कालेज, बदरका ईदगाह, गांधी तिराहा, पुरानी कोतवाली, पहाड़पुर, ठंडी सड़क, कोट आदि मुहल्लों में नालियों का पानी सड़कों पर उतर आया। जिससे सड़कें जलमग्न हो गई। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा था। गड्ढा युक्त सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को आवागमन में काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को सड़कों के गड्ढे दिखने बंद हो गए थे, जिसके कारण भारी पेरशानी से जुझना पड़ा। आवश्यक कामों के लिए घरों से निकले लोग बाइक से गिरकर इन गड्ढों में चोटिल हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें