फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डॉ. विजेंद्र कुमार राय पुनः बने एबीवीपी, लालगंज जिले के जिला प्रमुख

विज्ञापन
डॉ. विजेंद्र कुमार राय। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के गोरक्ष प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग बस्ती जनपद स्थित स्वामी विवेकानंद फार्मेसी कॉलेज में आयोजित हुआ। इस दौरान संगठन के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। इसी क्रम में ग्राम समाज पीजी कॉलेज, जैस्थली बाबू की खजुरी, आजमगढ़ के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार राय को पुनः लालगंज जिले का जिला प्रमुख घोषित किया गया। डॉ. राय साल 1999 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन में उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करते हुए विद्यार्थी हित, राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक जागरण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। संगठन की योजनाओं एवं उद्देश्यों के अनुरूप उन्होंने सदैव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पुनः यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर लालगंज जिले के कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें