फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के डा. प्रभात अमेरिका की यूनिवर्सिटी में करेंगे रिसर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर के विड्हर मय चक खजुरा गांव निवासी डा. प्रभात उपाध्याय को अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी ने रिसर्च के लिए बुलावा भेजा है। उनकी इस कामयाबी से जिले में हर्ष का माहौल है। साथ ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। फूलपुर तहसील क्षेत्र के विड्हर मय चक खजुरा निवासी रामाश्रय उपाध्याय सेवा निवृत प्रधान सहायक कृषि विभाग वर्तमान समय में शिव नगर सिधारी के ज्येष्ठ पुत्र डा. प्रभात उपाध्याय का हावर्ड मेडिकल यूनिर्वसीटी बोस्टन अमेरिका में शोध वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ है। इनकी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर नगर पालिका एवं चिल्ड्रेन हायर सेकेन्डरी स्कूल के बाद बीफार्मा अब्दुल जेपी कलाम टेक्नीकल यूनिर्वसीटी लखनऊ, एम फार्मा, बीबीडी लखनऊ तथा पीएचडी की उपाधि काशी हिन्दू विस्वविद्यालय वाराणसी के चिकित्सा विज्ञान संस्थान से मिली थी। वर्तमान समय में राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान भारत सरकार नई दिल्ली में शोध वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत थे। इन्होने अपना हावर्ड यूनिर्वसीटी बोस्टन अमेरिका में शोध वैज्ञानिक के रूप में चयन होने पर भगवान की असीम अनुकंपा एवं अपने माता पिता, गुरूजनो, तथा शुभचिंतको का आर्शीवाद का प्रतिफल बताया है। डा. प्रभात उपाध्याय के इस सफलता के लिए बृजेश नंदन पाडेय एडवोकेट अध्यक्ष, तारकेशवर मिश्रा पूर्व अध्यक्ष डा. दुर्गा प्रसाद दिवेदी पूर्व प्रचार मनोज कुमार त्रिपाटी, महामंत्री ब्रामहण कल्याण परिषद आजमगढ़ द्वारा बधाई एवं शुभकामना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें