आजमगढ़। नई दिल्ली कांस्टिचियुसन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर झारखंड इंटर कान फ्यूचर के तत्वाधान में सम्मान समारोह का का आयोजन हुआ। जिसमें आजमगढ़ जिले के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डा. जियालाल जैसवार सीएसआईआर राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान को उनके द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा व देश विकास के संबंध में किए गए कार्य के लिए प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। डॉ. जियालाल जैसवार ने कहा कि सम्मान देश के प्रति समर्पित है। क्षेत्र के अनिल कुमार राय ने बताया कि वैज्ञानिक डा. जियालाल जैसवार क्षेत्र के लिए एक गौरव हैं। हम लोग और कामना करते हैं कि क्षेत्र के लिए युवाओं के विकास के लिए सहयोग करें और उनका मार्गदर्शन करें।