फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डाॅ. आंबेडकर डिपो के परिचालक और ड्यूटी क्लर्क के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
डाॅ. आंबेडकर डिपो के परिचालक व ड्यूटी क्लर्क के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। परिचालक ने इस संबंध में शहर कोतवाली में शनिवार को तहरीर दी है। परिचालक ने क्लर्क पर मारपीट करने के साथ ही अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक डाॅ. आंबेडकर डिपो में प्रवीण पांडेय नियमित परिचालक पद पर कार्यरत है। उनका कहना है कि वह शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे ड्यूटी करने के लिए आए और टिकट मशीन और बैग एलॉट कराकर दिल्ली की सेवा लेकर जाने के लिए ड्यूटी क्लर्क से मिले। आरोप है कि ड्यूटी क्लर्क ने दिल्ली की सेवा को लेकर जाने के लिए हीलाहवाली करने लगे और उनकी ड्यूटी ऑफिस में लगाने के लिए दबाव बनाने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली की सेवा जाने वाले लोग उन्हें 500 रुपये देते हैं, तब वह दिल्ली की गाड़ी देते हैं। परिचालक प्रवीण ने इसका विरोध किया। इस पर क्लर्क गाली-गलौज करने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते क्लर्क ने उनपर हमला बोल दिया। पीड़ित ने इस मामले में की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें