फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवादित स्थल पर लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव में सोमवार-मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने बिना किसी आदेश के भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति एक विवादित स्थल पर स्थापित कर दी। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है और दो पक्षों के बीच मतभेद उभर आए हैं। कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दीदारगंज थाना और मार्टीनगंज के एसडीएम रामानुज शुक्ल को दी। दीदारगंज पुलिस ने मूर्ति के आसपास गश्त शुरू कर दी। गांव के दोनों पक्षों ने एसडीएम से मुलाकात की। एक पक्ष मूर्ति को हटाने की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे बनाए रखने की वकालत कर रहा है। वहीं एसडीएम रामानुज शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। अगर मूर्ति लगाने का कोई वैध आदेश होगा, तो इसे रहने दिया जाएगा। यदि कोई आदेश नहीं मिला, तो मूर्ति को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें