फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीपीआरओ ने चार सफाई कर्मियों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम पंचायतों की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए डीपीआरओ द्वारा 13 जून को महाराज विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में जगह-जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने चार सफाई कर्मियों को निलंबित कर विकास खंड मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। आरआरसी सेंटर और ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीपीआरओ श्रीकांत दरवे 13 जून को महराजगंज विकास खंड के देवारा जदीद और कप्तानगंज ग्राम पंचायत में निरीक्षण के दौरान गांव में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा था और पॉलीथिन बिखरी थी। आरआरसी सेंटर पर कूड़े को इकठ्ठा नहीं किया गया था। इस पर उन्होंने देवारा जदीद गांव में तैनात सफाई कर्मी लक्ष्मी और त्रिलोकी के साथ ही कप्तानगंज ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी राम सुरेश और गुलाम अहमद को जारी किया था। उनके जवाब से संतुष्ट न होने पर डीपीआरओ ने शुक्रवार को चार सफाईकर्मियों निलंबित करते हुए महाराजगंज विकास खंड मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं इस मामले की जांच एडीओ पंचायत अजमतगढ़ को सौंपकर तीन सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें