फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय का डीपीआरओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। कंपोजिट विद्यालय सरायमीर में जिला पंचायतराज अधिकारी लालजी दुबे ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालेज पार्क में बनाए गए उपकरणों को देखा और इसकी सराहना की। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इलेक्ट्रॉनिक की बोर्ड, टेलीस्कोप, गणितीय उपकरण तथा विद्यालय में लगाए गए शैक्षिक पोस्टर तथा साज सज्जा को देखकर विद्यालय के अध्यापक अभिमन्यु यादव, प्रिया राय, भवानी सिंह, रश्मि मौर्य और रंजना की सराहना की। विद्यालय में अनुसाशन व बेहतरीन प्रबंधन के लिए अभिमन्यु यादव की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में विकास होता है और बच्चों के मन में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न होती है। इससे वह अपने जीवन में कई नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित होते हैं। अभिमन्यु यादव व महमूदुल हसन ने डीपीआरओ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुरेश प्रजापति, संतोष, दयाराम यादव आदि उपस्तिथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें