फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरही बुजुर्ग गांव निवासी खुशबू पुत्री अरुण कुमार गौतम ने मंगलवार को पति सहित ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों को नामजद किया।
विज्ञापन

बताया कि उसकी शादी राजकपूर गौतम पुत्र फूलचंद गौतम ग्राम ताखापूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के साथ 21 नवंबर 2021 को हुई थी। शादी में माता- पिता ने सामर्थ्य के अनुसार 6 लाख रुपये खर्च कर शादी की। लेकिन शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर आए दिन पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। एक लाख रुपये की मांग की जा रही है।
बीते 11 सितंबर को सरिया, डंडे से पति राजकपूर, ससुर फूलचंद, सास संगीता, ननद चांदनी व देवर अमन ने पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद वह मायके चली आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें