फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी कस्बा निवासी महिला ने पति सहित छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। नुसरत पुत्री नूर आलम निवासी सगड़ी की शादी दो अक्टूबर 2013 को अकील निवासी अजमतगढ़ के साथ हुई थी। पति अजीविका के लिए विदेश चला गया। एक बच्चा भी है। ससुरालिए दहेज की मांग को लेकर बराबर मारपीट व उत्पीड़न करते थे। इससे परेशान होकर नुसरत अपने मायके में रहती थी। पति के घर आने के बाद पुन: अपने ससुराल गई तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पति के दूसरा विवाह करने की बात कहने पर नुसरत ने जीयनपुर थाने पर तहरीर दी। इस पर जीयनपुर पुलिस ने उसके पति अकील खान, देवर कफिल, जेठ शकील, जेठानी नाज, ननद फिरदौस और नंदोई शाहीन पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें