फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नदी- सरोवरों में स्नान कर किया तिल, गुड़ का दान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मकर संक्रांति पर्व पर रविवार को अल सुबह ही नदी, सरोवरों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। लोगों ने परंपरागत स्नान किया। इसके बाद तिल-गुड़ का दान किया। बच्चों ने दिन भर पतंगबाजी की। पौराणिक स्थलों पर पूरे दिन मेले जैसा माहौल रहा। दुकानों पर रविवार के दिन भी लाई चूड़ा, गट्टा खरीदने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

जिले में मकर संक्रांति पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कुछ लोगों ने तो शनिवार को ही स्नान,दान कर खिचड़ी मना लिया था। लेकिन उदया तिथि देर से होने के कारण बहुत से लोगों ने रविवार को ही स्नान, दान कर खिचड़ी का पर्व मनाया। अल सुबह ही नदी- सरोवरों व पौराणिक स्थल बाबा भैरवधाम, अवंतिकापुरी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। स्नान कराने के बाद लोगों ने नए वस्त्र धारण किए और तिल गुड़ का दान किया। फिर लाई- चूड़ा, गट्टा व तिलकुट का सेवन किया। मकर संक्रांति के दिन बाजारों में लाई-चूड़ा व पतंग की दुकानों पर भीड़ रही।
बड़े लोग जहां दुकानों पर लाई- चूड़ा व गट्टा की खरीदारी करते रहे। वहीं बच्चे पतंग की दुकानों पर अपनी मन पसंद पतंगों को खरीद रहे थे। पौराणिक स्थानों पर पहुंच कर लोगों ने पूजा अर्चन किया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना किया। बच्चे दिन भर पंतगों को उड़ाने में मशगूल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें