मिशन अस्पताल परिसर में शनिवार को केक काटकर चिकित्सक दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान डॉक्टरों व अस्पताल के स्टाफ ने पौधरोपण किया।
मिशन अस्पताल परिसर में मौजूद सभी चिकित्सक व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संस्था के निदेशक डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के मशहूर डॉक्टर व वहां के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिद्धार्थ शंकर राय का जन्मदिन है, वे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहते हुए भी मरीजों के प्रति समर्पित थे। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने अपने अस्पताल के चिकित्सकों से आह्वान किया कि आप सब भी मरीजों की सेवा कर्तव्य परायणता से करते रहें। इस अवसर पर संस्था की ट्रस्टी श्रीमती बीना सिंह, डॉ. पंकज यादव, डॉ. सौरभ मानस, डॉ. अपर्णा, डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. प्रभाष सिंह, सलोनी नाग, खुशबू, अनीता, सरिता आदि मौजूद रहीं।