फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली, पानी को लेकर सड़क पर उतरे डॉक्टर, तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
100 शय्या अस्पताल अतरौलिया की बिजली चार दिनों से गुल है। व्यवस्था से भन्नाएं डॉक्टराें, कर्मचारियों और मरीजों के तीमारदारों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। विद्युत उपकेंद्र का घेराव करते हुए चेताया कि यदि व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। इस दौरान उपकेंद्र पर प्रदर्शनकारियों से कर्मचारियों की झड़प भी हुई। चार दिनों से गुल बिजली के दौरान भी अस्पताल प्रशासन घंटा-दो घंटा जनरेटर चला कर किसी तरह व्यवस्था संभाले रहा। लेकिन बृहस्पतिवार को भी जब बिजली नहीं आयी तो डॉक्टर, कर्मचारी और मरीजों के तीमारदार भड़क उठे। सभी लोग जुलूस की शक्ल में सड़क पर उतर पड़े और नारेबाजी के बीच विद्युत सब स्टेशन पर पहुंच कर घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की बिजली कर्मियों से तीखी झड़प भी हुई। अस्पताल के डॉ. हम्मीर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। जिसके चलते ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं ठीक ढंग से नहीं संचालित हो पा रही है। जबकि अस्पताल के आवासीय इलाके में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। अस्पताल में घंटा-दो घंटा जेनरेटर चला कर पानी आदि की व्यवस्था हो जा रही हैं। कहा कि यदि बिजली विभाग ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कीतो स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो जाएंगी और मरीजों को अस्पताल से बाहर करना पड़ेगा। ऑपरेशन के मरीजों के जख्म में सड़ने लगेंगे। डॉक्टर भी अपनी सेवाएं ठप कर सकते हैं। अस्पताल की स्टाफ नर्स ने बताया कि अस्पताल में निरंतर सेवाएं दी जाती हैं ऐसे में विद्युत व्यवस्था खराब होने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डिलीवरी से लेकर ऑपरेशन तक के मरीज दिक्कत में हैं। उपखंड अधिकारी अतरौलिया बृजेश कुमार राव ने बताया कि लाइन में कहीं कोई फाल्ट नहीं है। अस्पताल परिसर में लगे ट्रांसफार्मर तक बिजली की सप्लाई हो रही है। अस्पताल में लगे प्राइेवट ट्रांसफार्मर से दिक्कत है। उसे देखना हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें