फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भूलकर न चलाने दें अपने नाबालिग बच्चे को बाइक या कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क एवं यातायात के सभी नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही आपकी की ही जिम्मेदारी है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें। उक्त जानकारी सर्वोदय पब्लिक स्कूल व राजेंद्र स्मारक इंटर काॅलेज में लोगों को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना व एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्रों को दो पहिया एवं चारपहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने एवं नाबालिग बच्चों को वाहन देने वाले स्वामी के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। पांच से 20 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल थाना सिधारी व राजेन्द्र इंटर काॅलेज थाना रानी की सराय में बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक सिधारी योगेंद्र बहादुर, उनि सौरभ सिंह उनि यातायात दिलीप कुमार एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय उनि. प्रदीप कुमार मिश्र व श्वेता दुबे व राम अनुग्रह दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें