फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीएम ने किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने गुरुवार को सगड़ी तहसील परिसर में बने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सीसी कैमरा हमेशा चालू रहना चाहिए। साथ ही अग्निशमन यंत्र को भी चेक किया। अग्निशमन यंत्र में गैस कब भराई गई है, उसकी समय सीमा तो समाप्त नहीं हुई है।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय लुचुई (अंग्रेजी माध्यम) का निरीक्षण किया। इस दौरान 19 पैरामीटर के तहत शौचालय की जानकारी, शिक्षकों की संख्या, छात्र-छात्राओं के संख्या की जानकारी ली। वहीं शिक्षक दिवस पर बच्चों के संग केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया एवं शुभकामनाएं दी। बच्चों को केक खिलाकर दुलारते हुए उनसे बातचीत की और उनका हौसला अफजाई की। इस दौरान बच्चे खुश नजर आए। इसके बाद लुचुई में इंटरलॉकिंग का निरीक्षण किया। वहीं नरईपुर में चकबंक का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसमें और सुधार की जरूरत है। जो भी कार्य कराया जाय वह गुणवत्तापूर्ण, मानक के अनुरूप होना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार, मनरेगा बीसी राम उदरेज यादव, खंड विकास जितेंद्र कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें