फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाढ़ पूर्व तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को डीएम विशाल भारद्वाज महुला गढ़वल बांध जा धमके। उन्होंने जहां तैयारियों का जायजा लिया वहीं बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को समय से पहले सारी तैयारियों को पूरी करने का निर्देश दिया। डीएम विकास भारद्वाज ने कहा कि यह जनपद का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। बाढ़ पूर्व तैयारी, तटबंध की मरम्मत आदि के निरीक्षण में पाया गया कि सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। पिछली बार बाढ़ में जो कटान हुई थी, तटबंध कमजोर थे उसकी मरम्मत हो गई है। विभाग को उसे और बेहतर करने का निर्देश दिया गया है। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिलीप कुमार में बताया कि बाढ़ की तैयारी में सभी 64 रेगुलेटरों की ग्रिसिंग, आयलिंग, गेटों की मरम्मत, बंधे में रिसाव वाले स्थान पर मिट्टी डाल दी गई है। जोकहरा बंधा को सही करा दिया गया है। मिट्टी का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। सवा लाख से अधिक बोरी स्टॉक में है। आजमगढ़ की एक परियोजना अस्पर रेस्टोरेशन का काम पूरा हो गया है। बंधें में चूहे बिल को खोजकर सही कराया गया है। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, सहायक अभियंता अरविंद यादव, कृष्ण कुमार, उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह, अवर अभियंता संकटा प्रसाद, संजय कुमार अवनीश यादव ,राम विजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें