फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कारागार का शनिवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य ने फोर्स के साथ अचानक पहुंच कर निरीक्षण किया। डीएम व एसपी के अचानक से जेल पर पहुंचने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बंदियों से मुलाकात करने के साथ ही जेल के व्यवस्थाओं की भी जानकारी लिया।
विज्ञापन

जिला जेल में शनिवार को मुलाकात बंदी का दिन था। इसी दिन अचानक से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भारी संख्या में फोर्स के साथ जिला कारागार पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। अधिकारियों के जेल पर पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल का फाटक खोला गया और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ जेल में गए। जेल के अदंर पहुंचने पर अधिकारियों ने कई बंदियों से मुलाकात कर जेल के व्यवस्थाओं की जानकारी लिया। अधिकारियों ने बैरकों, भोजनालय व अस्पताल आदि का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी लिया। इतना ही नहीं अधिकारियों ने जेल पर लगे सीसी टीवी के बाबत भी जानकारी जेल प्रशासन से लिया। टीम के वापस लौटने पर जेल प्रशासन ने राहत की सांस लिया। इस दौरान जिला व पुलिस प्रशासन के लोगों के अलावा जेल प्रशासन की टीम मौजूद रही। जेलर आरएन गौतम ने बताया कि अधिकारियों के निरीक्षण में जेल की सभी व्यवस्था दुरूस्त मिली। किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें