बेलइसा स्थित एफसीआई के गोदाम में ईवीएम की फर्स्ट लेबिल चेकिंग का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : AZAMGARH
आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस क्रम में बुधवार को बेलइसा स्थित एफसीआई के गोदाम में चल रही ईवीएम की फर्स्ट लेबिल चेकिंग (एफएलसी) का डीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के नामित इंजीनियरों व चकबंदी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सावधानीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए दिशा-निर्देशों के क्रम में जल्द से जल्द कार्य संपन्न कराएं। डीएम ने राजनैतिक दलों से अपील किया कि एफएलसी के समय उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान उप संचालक चकबंदी मधुसूदन दूबे, एसओसी/सहायक नोडल अधिकारी ईवीएम सुरेश जायसवाल, उप जिलाधिकारी लालगंज नवीन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।