आजमगढ़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए डायट में बनाए गए कंट्रोल रूम का डीएम राजेश कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पॉजिटिव मरीज के आने पर दो घंटे के अंदर कंटेनमेंट जोन की सूचना एसडीएम-सीओ को उपलब्ध करा दी जाए। जो मरीज पॉजिटिव आए उनकी कांटैक्ट ट्रेसिंग आशा व शिक्षा विभाग के अध्यापकों से कराई जाए। जो क्लोज कांटैक्ट में हैं उनकी सैंपलिंग कराएं। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक होम क्वारंटीन में रहें। बाहर न निकलें, कोई लक्षण आता है तो कंट्रोल रूम में सूचना दें। घूमते हुए बाहर पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में सख्त कार्रवाई की जाए। कार्य में लगाए गए अध्यापकों-आशाओं को छोटे-छोटे ग्रुप में ट्रेंड करें। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा उपस्थित रहे।