फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं के निस्तारण को डीएम ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों के साथ बैठक की गयी। जिसमें डीएम ने किसानों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। डीएम ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन अतिशीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में सभी एसडीएम एवं संबंधित से रिपोर्ट मांगी जाएगी। किसानों की आसानी व सुविधा के लिए गन्ना पर्ची अब चार दिन पूर्व ही प्रेषित की जाएगी। यह पर्ची चार दिन पहले तिथि के अनुसार ई-गन्ना ऐप पर दिखने लगेगी। पर्ची मिलने के बाद किसान गन्ने की कटाई करें। ऐसा संदेश सबको दे दिया जाए तथा सभी गांवों में घोषणा करा दी जाए। सर्वे करने के बाद पर्ची कैलेंडर बनेगा। गन्ना की घटतौली अब नही होने दी जाएगी। यदि कहीं से घटतौली की शिकायत किसानों द्वारा की जाएयेगी तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब जनपद में आवारा पशुओं को खुला नही छोड़ने दिया जाएगा। पशुओं के रहने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। सहभागिता योजना को बढ़ाया जा रहा है। गो आश्रय स्थलों से पशुओं को लेने पर 900 रुपये प्रतिमाह प्रति पशु दिया जाएगा। डीएम ने किसानों से पशुओं का दूध खाने के बाद न छोड़ने की भी अपील किया। शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप जिले में धान क्रय केंद्र खोला जाएगा। धान के लिए बोरे की समस्या नहीं होगी। धान क्रय केंद्रों पर जो भी समस्या आएगी, उसका तत्काल निस्तारण किया जाएगा। पिछले गन्नों किसानों के भुगतान के लिए कुछ धनराशि शासन से प्राप्त हुई है तथा चीनी मिलों द्वारा चीनी बेंचकर भुगतान किया जाएगा। किसानों से पराली न जलाने की अपील किया। सरकार पराली न जलाने पर सख्त है, यदि कहीं ऐसी घटना प्रकाश में आएगी तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सुधीर सिंह ने कहा कि हम सभी लोग किसान परिवार से संबंधित हैं, इसलिए आपकी समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाएगा। पुलिस विभाग से संबंधित जो भी समस्या होगी, उसका समाधान किया जाएगा।इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. गगनदीप सिंह, डिप्टी आरएमओ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें