डीएम और एसपी ने लिया जेल का जायजा
आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम राजेश कुमार और एसपी सुधीर कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को बंदियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि वर्तमान में बाहर से जो बंदी आ रहे हैं उनकी गेट पर ही जांच करने के बाद उन्हें 14 दिन के लिए बच्चा जेल में रखा जाए। इसके बाद भी उन्हें अन्य बंदियों के साथ जेल के अंदर लिया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इसके साथ ही उन्होंने बंदियों से भोजन आदि के संबंध में जानकारी ली। जेल प्रशासन को कोरोना को लेकर गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश देकर निकल लिए।