फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: डीएम-एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश- व्यवस्था रखें दुरुस्त

Thu, 16 Feb 2023 08:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिला जेल का डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने गुरुवार को  औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में सब कुछ ठीक-ठाक मिला। 
विज्ञापन
आजमगढ़ जिला जेल के बाहर डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने गुरुवार को आजमगढ़ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में सब कुछ ठीक-ठाक मिला। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। जिला कारागार के निरीक्षण में अक्सर कुछ न कुछ आपत्ति जनक सामग्री मिलती थी।

विज्ञापन


इसे देखते हुए गुरुवार को डीएम और एसपी ने जेल पर अचानक पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान जेल प्रशासन में खलबली रही। अधिकारियों ने जेल में पहुंच कर बैरकों की जांच की और बंदियों से मिल रही सुविधाओं के बाबत भी बात किया। डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि औचक निरीक्षण में जेल में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। सबकुछ सामान्य ही रहा।

इस दौरान जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। जिसमें बंदियों के लिए अनुमन्य सुविधाएं मुहैया कराया जाना प्रमुख है। इसके साथ ही जेल में मोबाइल न चलने पाए और किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री किसी भी हाल में न पहुंचने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि जेल में मोबाइल का प्रयोग किसी भी हाल में न होने पाए इस पर विशेष तौर से नजर रखे। इसके साथ ही बंदियों से मिलने आने वालों का भी रिकॉर्ड रखा जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें