फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर डीजे संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी एक युवक डीजे का संचालन करता था। शनिवार को दिन में डीजे चेक करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी फूलपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जगदीशपुर गांव निवासी खिचडू राम विश्वकर्मा (36) पुत्र शिवरतन विश्वकर्मा डीजे का कारोबार करता था। उसकी दुकान गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर है। शनिवार को उसके डीजे की बुकिंग थी। जिसके चलते वह दिन में लगभग 12 बजे अपनी दुकान पर डीजे की टेस्टिंग कर रहा था। जैसे ही उसने तार प्लक में लगाया, डीजे में उतर रहे करंट ने उसे अपने चपेट में ले लिया। करंट से वह मौके पर ही गिर पड़ा। पास-पड़ोस के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वे आनन फानन में उसे लेकर सीएचसी फूलपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें